भारतीय रेलवे ने चीन की सीमा तक हर मौसम में कनेक्टिविटी बनाने के लिए यह प्रोजेक्ट शुरू किया है. इस प्रोजेक्ट की कुल लंबाई करीब 489 किलोमीटर की है, जो बिलासपुर से शुरू होकर लेह तक जाएगी. कुल प्रोजेक्ट का करीब 55 फीसदी हिस्सा यानी 270 किलोमीटर सुरंग से गुजरेगा. पूरी रेलवे लाइन पर 62 बड़ी सुरंगें बनाई जाएंगी और कुछ छोटी सुरंगों को मिलाकर 270 किलोमीटर का ट्रैक बनेगा. गहरी घाटी और नदियों को पार करने के लिए 115 बड़े और छोटे पुल भी बनाए जाएंगे.
